महान गायक और भारत रत्न लता मंगेशकर (92) का देहांत हो गया है। अपनी मधुर आवाज से दुनिया भर को मंत्रमुग्ध करने वाले लता दीदी काफी दिन से कोविड संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल थीं। हालांकि, लता संक्रमण से मुक्त भी हो गयी थीं, लेकिन आज (रविवार) सुबह करीब सवा 8 बजे उनका निधन हो गया। डाक्टरों के मुताबिक उनका निधन ‘मल्टी ऑर्गन फेलियर’ के कारण हुआ।
उनके निधन पर देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, देश की कई अन्य हस्तियों, संगीत जगत की हस्तियों, पूरी फिल्म इंडस्ट्री, और आम लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।