लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचल डाला; 5 किसानों की मौत, इलाके में तनाव

उतर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बड़ी घटना में मंत्री का विरोध कर रहे किसानों के ऊपर भाजपा नेता के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी, जिससे अभी तक 5 किसानों की मौत होने की खबर है। इलाके में जबरदस्त तनाव है और कुछ वाहनों में आगजनी की भी खबर है। वहां धारा 144 लगा दी गयी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे अमानवीय बताते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है। प्रियंका गांधी कल लखीमपुर खीरी जा रही हैं और किसानों के परिजनों से मिलेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का विरोध कर रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने किसानों को धमकाया था। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे अभय मिश्र मोनू पर किसानों को गाड़ी से कुचल दिया। कुछ किसान संगठनों ने गोलीबारी करने का आरोप भी लगाया है।

काफिले के एक वाहन के किसानों को रोंदने पर बवाल हुआ। हादसे के बाद किसान गुस्से से भर गए हैं और वहां बहुत ज्यादा तनाव है। लखीमपुर खीरी के डीएम अरविंद चौरसिया ने घटना की पुष्टि की है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक पांच किसानों की मौत हो गई है।

घटनास्थल पर हालात बहुत तनावपूर्ण बने हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के नेता लखीमपुर पहुंच रहे हैं। इससे आशंका बन रही है कि वहां तनाव और बढ़ सकता है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कल लखीमपुर खेरी जा रही हैं और वे किसानों के परिजनों से मिलेंगी।