
यूं तो आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जरिये आधी आबादी सम्मान देने की बात कह रही है। सोशल मीडिया में खूब बखान भी किया जा रहा है। इस सबके बावजूद क्या महिलाओं को वह मुकाम मिल रहा है, जिसकी वह हकदार हैं। शायद नहीं, इसकी बानगी हम आज के ही कुछ उदाहरणों के जरिये समझ सकते हैं।
महिलाओं में खासकर निचले तबके में अभी भी उनको घरेलू कामकाज वाली ही समझा जाता है। इसके अलावा समाज में उनको लड़कों जैसी अहमियत नहीं मिलती है। कई जगह ऊंच-नीच का फर्क भी है। आज भी बहुत से इलाकों में निचली जाति के लोगों के घोड़े पर बैठने तक नहीं दिया जाता। इसकी झलक यूपी में गत वर्ष देखी जा चुकी है। शादी में एक युवक को बैठने के लिए अदालत का रुख करना पड़ा था।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घोड़े पर बैठने की शान और अहमियत को आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में देखने को मिली। राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने इस खास दिन को खास तरीके से मनाकर और खास बना दिया। सोमवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर शान से विधानसभा पहुंचीं। हालांकि इसके पीछे की सोच और सामाजिक स्तर को मापा जा सकता है।
महिला विधायक को घोड़े पर सवार देख सभी विधानसभा के बाहर सभी लोग हैरान थे। वहीं, जब उनसे घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह घोड़ा उन्हें उपहार में मिला है। खास दिन पर यह तोहफा उनको कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि राठौर ने दिया है। फिर भी इस घुड़सवार ने युवा महिलाओं में जोश भर दिया।