देश में कोविड-19 और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के वे बीच महाराष्ट्र में शुक्रवार को आज से ही लागू हो गयी कई पाबंदियों का ऐलान किया गया है। इनमें मुंबई में लोगों के समुद्र तट, खुले मैदानों, उद्यानों, पार्कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजे तक घूमने पर रोक लगा दी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी पाबंदियां लगाई गयी हैं।
मुंबई पुलिस ने आज यह आदेश जारी करते हुए कहा कि यह पाबंदियां 15 जनवरी तक लागू रहेंगी। उनके मुताबिक कोरोना और ओमिक्रॉन बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं।