महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल, प्रियंका हिरासत में लिए

महंगाई, बेरोजगारी और एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में संसद से राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस सांसदों के मार्च का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी को पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता काले कपड़े पहनकर आये हैं। उधर सड़क पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है। प्रियंका ने कहा कि यह सरकार का डर है कि वह प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही।

राहुल गांधी के अलावा सचिन पायलट और अन्य नेताओं को भी हिरासत में ले लिया है। राष्ट्रीय राजधानी से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन कर रहे हैं।