झारखंड के प्रभारी महासचिव वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरपीएन (रतनजीत प्रताप नारायण) सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वे दलबदल करके भाजपा में जा रहे हैं। सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा अपना इस्तीफा सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें आरपीएन ने लिखा – ‘आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।’
सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने लिखा – ‘मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देता हूं। देश, लोग और पार्टी की सेवा करने की मौका देने के लिए शुक्रिया।’ बता दें मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में सिंह मंत्री थे।