पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 1000 सैलानियों को सेना ने सुरक्षित जगह पहुंचाया  

भारी बर्फबारी के कारण सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंस गए हज़ार से ज्यादा  सैलानियों सेना ने सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है। इन सैलानियों में बड़ी संख्या में   महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहां बड़ी संख्या में वाहन अभी भी फंसे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस हफ्ते में नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इसके कारण वहां सैलानियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पूर्वी सिक्किम में बुधवार को जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक बर्फबारी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप 15 किलोमीटर के एक हिस्से में 1,000 से अधिक पर्यटक और 200 वाहन फंस गए।