पुतिन का यूक्रेन पर हमले का ऐलान, कहा हथियार डाल दे वहां की सेना

आखिर गुरुवार सुबह रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का ऐलान कर दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह आदेश जारी करते हुए यूक्रेन से कहा है कि उसकी सेना हथियार डाल दे। हालांकि, पुतिन ने कहा कि ‘उनका यूक्रेन पर कब्ज़ा करने का इरादा नहीं है’। रूस ने कुछ देर पहले दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव के हवाई अड्डे पर कब्ज़ा कर लिया है।

अभी भी हजारों भारतीय छात्र  और आज कीव जाने वाली एयर इण्डिया की फ्लाइट रद्द कर दी गयी है। यूक्रेन में धामकों की आवाजें भी सुनी गयी हैं। बहुत से जानकार यह कहते रहे हैं कि रूस- यूक्रेन तनाव यदि युद्ध में बदलता है तो इससे विश्व युद्ध का रास्ता भी खुल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने एक टीवी ब्रॉडकास्ट – ”मैंने मिलिट्री ऑपरेशन  का निर्णय किया है।” उधर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अपील की है कि रूस हमला रोक ले। अभी तक की रिपोर्ट्स हैं कि रूस की सेना क्रीमिया के जरिये यूक्रेन में घुस रही है। क्रीमिया को रूस ने 2014 के यूक्रेन पर हमले में उससे अलग कर दिया था। एक दिन पहले ही पुतिन ने दुनिया से क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता देने को कहा था।