उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 11 जिलों में मेरठ, अलीगढ़, नोएड़ा, हापुड़, शामली, बागपत, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद और मुजफ़्फ़रनगर में आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसलिये प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने घर–घर जाकर वोट मांगे।
बताते चलें चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन बसपा और कांग्रेस भी सपा और भाजपा को चुनाव में पराजय करने के लिये जोर लगा रही है। चुनाव में जातीय समीकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति जमकर चलीं है। 11 जिलों के पहले चरण में वोट 10 फरवरी को डाले जाने है। वहां जाट और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका है।