कई मामलों में जेल काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गयी है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। खबर है कि जेल से डेरा प्रमुख गुरुग्राम जा रहा है। जेल जाने के बाद उसे दूसरी बार फरलो मिली है।
याद रहे डेरा प्रमुख साध्वी से दुष्कर्म और और पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। जेल जाने के बाद उसे पिछले साल मई में भी 48 घंटे की पैरोल मिली थी, जब वह अपनी अस्वस्थ मां दे देखने गुरुग्राम गया था।