पंजाब कांग्रेस का संकट हल होने के करीब, सिद्धू से मिलकर अब प्रियंका-राहुल-सोनिया मुलाक़ात

पंजाब में कांग्रेस का संकट हल होने के नजदीक पहुँच रहा है। अहमद पटेल की मौत के बाद कांग्रेस में संकट मोचक की भूमिका संभाल रहीं प्रियंका गांधी से बुधवार पंजाब के पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ही प्रियंका राहुल गांधी से मिलने उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर गईं। सिद्धू के जाने के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दस जनपथ पहुंचीं। इसके बाद सोनिया गांधी से प्रियंका और राहुल गांधी उनके आवास पर मिले हैं। पंजाब संकट हल करने के लिए बनी तीन सदस्यी समिति की भी बैठक हो रही है।