नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने सहयोगी असर से ब्रिटेन में जीवन डोर बाँधी

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और जानी मानी अभियानकर्ता मलाला यूसुफजई ने  पुराने साथी असर से निकाह कर लिया है। यह जानकारी सामने आते ही उन्हें दुनिया भर से बधाइयां और शुभकामना सन्देश मीडिया पर मिल रहे हैं। मलाला ने अपने असर के साथ ब्रिटेन में ज़िंदगी की डोर बाँधी।

असर ने ही सोशल मीडिया पर अपने निकाह जानकारी साझा की है। बता दें  लड़कियों की शिक्षा की मजबूत पक्षधर मलाला का निकाह समारोह ब्रिटेन के बर्मिंघम  में स्थित आवास पर हुआ। मलाला ने भी अपने सोशल मीडिया पर मंगलवार को कुछ  तस्वीरें शेयर की थीं।

आधिकारिक हैंडल पर मलाला ने लिखा – ‘आज मेरे जीवन का अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने बर्मिघम में अपने परिवारजनों के साथ एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया।  हमें दुआएं दें। हम एक साथ इस सफर को बिताने के लिए उत्साहित हैं।’

याद रहे मूलता पाकिस्तान की मलाला का जन्म वहीं हुआ था। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला पर 2012 में तालिबान आतंकियों ने हमला किया था जब वह सिर्फ 11 साल की थी। लेकिन गंभीर घायल होने वाली मलाला ने हार नहीं मानी और लड़कियों की शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहीं हैं। उन्हें उनके इसी जीवट के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।