नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद के दोनों सदनों राज्य सभा और लोकसभा में पास हो गया है। यह राज्यसभा में 215 मतो से पास हुआ वहीं इसके विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा।
लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन’ बुधवार को पारित होने के बाद आज इसे राज्यसभा में पेश किया गया है। और इसपर राज्यसभा में चर्चा जारी है।
नारी शक्ति वंदन विधेयक के पक्ष में 454 और विरोध में केवल 2 ही मत पड़े। विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद इस कानून को लागू कर दिया जाएगा किंतु इसे प्रभावी होने के लिए जनगणना एवं उसके बाद परिसीमन तक इंतजार करना होगा।