पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। रितु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।
धामी लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं और ऐसा करने वाले वे प्रदेश के पहले नेता हैं। राज्य की राजधानी देहरादून में बुधवार को आयोजित उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।