प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची समेत पांच राज्यों में 18 जगह खनन घोटाले को लेकर छापेमारी की है। झारखंड में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर भी ईडी का छपा पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक ईडी ने रांची के कांके स्थित पंचवटी रेजीडेंसी के बी ब्लॉक 904 में भी छापा मारा है। इसके अलावा रांची के पल्स अस्पताल और अस्पताल से जुड़े अधिकारियों/लोगों के यहाँ भी छापेमारी की गयी है।
ईडी ने साथ ही राँची के लालपुर स्थित हरिओम टावर के न्यू बिल्डिंग में भी छापे मारे हैं। रांची के अलावा बगल के जिला खूंटी में भी भी छापा मारा गया है।