छत्तीसगढ़ में २ नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।
दोनों के शव भी पुलिस को मिल गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुई। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में इसे कांकेर डीआरजी टीम की बड़ी सफलता मानी जा रहा है।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक एसएलआर सहित चार हथियार बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों  के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ ताडोकी थाना इलाके के मुरनार के जंगल में बीती रात हुई।
पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा की  नक्सलियों को मार गिरिआया गया। याद रहे आठ जून को नक्सलियों ने सुकमा जिले में उत्पात मचाया था। इसके बाद पुलिस इस इलाके में ख़ास नजर रखे हुए थी। उसे जब नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली तो उसने आपरेशन चलकर दो नक्सलियोंको मार गिराया।