जब बीमारी के बारे जानकारी ना हो तो अलग बात होती है, लेकिन जब बीमारी के बारे जानकारी हो और लापरवाही बरती जाये तो इसके घातक परिणाम होते है। ऐसा मामला आजकल देश में देखने को मिल रहा है। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। लेकिन सावधानी और सतर्कता के नाम पर लोग कोई खास परहेज तक नहीं कर रहे है। आलम ये है जो लोग मुंह मास्क लगाते है वो नाक के नीचे लगा रहे है। जिसके कारण कोरोना का सही बचाव तक नहीं हो पा रहा है।