चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, “नए मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा मकसद है। राज्य में 5.22 करोड़ मतदाता है। 1 अप्रैल को जिनकी उम्र के लोग घर से ही वोट कर सकेंगे। कर्नाटक में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73, 579 पंजीकृत मतदाता है। पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।“
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होना है और निर्वाचन आयोग को उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करवानी है।
बता दें, वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 104 से ज्यादा, कांग्रेस ने 80 और जेडीएस ने 38 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। वहीं केपीजेपी, बीएसपी और आईएनडी ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज कराई थी।