आप ने लॉन्च किया ‘मेक इंडिया नंबर 1’ कैंपेन, “जब तक भारत को नंबर 1 नहीं बनाएंगे चैन नहीं लेंगे” – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘मेक इंडिया नंबर वन’ कैंपेन को लॉन्च किया। इस समारोह में केजरीवाल ने स्टेज पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया, और आजादी की शुभकामनाएं भी दी।

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि आज हम एक राष्ट्र मिशन की शुरुआत करने जा रहे है। इसका नाम मेक इंडिया नंबर वन हैं। इसके जरिये देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि 75 साल में किसी सरकार ने कुछ नहीं किया। और आज हम प्रण लेते है कि जब तक भारत को नंबर एक देश नहीं बनाएंगे, तब तक चैन नहीं लेंगे।“

उन्होंने आगे कहा कि, मैं देशभर में जाऊंगा, लोगों को जोडूंगा, हम 130 करोड़ लोगों का अलायंत बनाएं और जब 130 करोड़ लोग जुड़ गए तो भारत को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता।“