आप ने पंजाब में मान को बनाया अपना मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी

पार्टी सांसद भगवंत सिंह मान को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। इसका ऐलान आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अब से कुछ देर पहले किया।

केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए नया तरीका अपनाया। केजरीवाल ने कहा – ‘जहाँ दूसरी पार्टियों ने बेटे या रिश्तेदार को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया वहीं आप ने जनता के  बीच जाकर उसकी राय जानकार अपना मुख्यमंत्री चेहरा मान को बनाया है।