नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (23 नवंबर) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में उन्हें समर्पित स्मारक मॉडल का उद्घाटन किया है। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार में 21 द्वीपों का नामकरण भी किया हैं। अंडमान-निकोबार में द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है। इनमें विक्रम बत्रा, अब्दुल हमीद जैसे नाम बी शामिल हैं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, देश नेता जी को पल-पल याद कर रहा है। अंडमान द्वीपों पर पहले गुलामी की छाप थीं। और आज परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नाम रखे जाने से, ये आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्थल बनेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही थी, हमने यह किया। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नेताजी का स्मारक लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा। लोग अब हमारे इतिहास के बारे में जानने के लिए अंडमान जा रहे है।