नयी दिल्ली: सन्मार्ग मीडिया ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक विवेक गुप्ता को इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में हुई आईएनएस की 86 वीं वार्षिक महासभा में विवेक गुप्ता को चुना गया। सदस्यों ने वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए हुए चुनाव में वर्ष 2025 -2026 के लिए गुप्ता को चुना।आईएनएस के अध्यक्ष पद पर 32 साल बाद पूर्वी भारत के मीडिया हॉऊस से किसी को चुना गया है। इससे पहले विवेक गुप्ता आईएनएस के डिप्टी प्रेजिडेंट , उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। विवेक गुप्ता सन्मार्ग समूह के मुख्य संपादक होने के साथ साथ एक राजनेता और समाज सेवी भी हैं।
आईएनएस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार लोकमत समूह के करण राजेंद्र दर्डा को उप अध्यक्ष , अमर उजाला समूह के तन्मय माहेश्वरी को वाईस प्रेजीडेंट और गृहशोभिका के अनंत नाथ को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा 41 सदस्यों की कार्यकारिणी भी निर्वाचित की गयी ।
सदस्य सूची (नाम व संगठन)
1. श्री एस. बालासुब्रमणियन अदित्यन – (डेली थांथि)
2. श्री गिरीश अग्रवाल – (दैनिक भास्कर, भोपाल)
3. श्री समयित बल – (दैनिक भास्कर, जयपुर)
4. श्री समुद्र भट्टाचार्य – (दैनिक भास्कर, चंडीगढ़)
5. श्री होर्मुस्जी एन. कामा – (दैनिक भास्कर, अहमदाबाद)
6. श्री गौरव चोपड़ा – (बॉम्बे समाचार)
7. श्री विजय कुमार चोपड़ा – (पंजाब केसरी)
8. डॉ. विजय जवाहरलाल डार्डा – (लोकमत समाचार, नागपुर)
9. श्री विवेक गोयनका – (द इंडियन एक्सप्रेस, मुंबई)
10.श्री महेंद्र मोहन गुप्ता – (दैनिक जागरण)
11.श्री प्रदीप गुप्ता – (डेटाक्वेस्ट)
12.श्री संजय गुप्ता – (दैनिक जागरण, वाराणसी)
13.श्री शैलेश गुप्ता – (मिड-डे)
14.श्री शिवेंद्र गुप्ता – (बिज़नेस स्टैंडर्ड)
15.श्री योगेश पी. जाधव – (पुढारी)
16.श्री राजेश जैन – (न्यू इंडिया हेराल्ड)
17.सुश्री सर्विंदर कौर – (अजीत)
18.श्री विलास ए. मराठे – (दैनिक हिंदुस्थान, अमरावती)
19.श्री हर्षा मैथ्यू – (वनिता)
20.श्री ध्रुब मुखर्जी – (आनंदबाजार पत्रिका)
21.श्री पी. वी. निधीश – (बालभूमि)
22.श्री प्रताप जी. पवार – (सकाळ)
23.श्री राहुल राजखेवा – (द सेंटिनल)
24.श्री आर. एम. आर. रमेश – (दीनकरण)
25.श्री अतिदेब सरकार – (द टेलीग्राफ)
26.श्री अमम एस. शाह – (गुजरात समाचार, बड़ौदा एवं सूरत)
27.डॉ. किरण डी. ठाकुर – (तरुण भारत, बेलगांव)
28.सुश्री सौभाग्यलक्ष्मी कणेकल तिलक – (मयूरा)
29.श्री बिजू वर्गीज – (मंगलम प्लस)
30.श्री आई. वेंकट – (ईनाडु)
31.श्री कुंदन आर. व्यास – (व्यापार – जन्मभूमि)
32.श्री किरण बी. वडोदरिया – (वेस्टर्न टाइम्स)
33.श्री सोमेश शर्मा – (राष्ट्रदूत साप्ताहिक)
34.श्री जयंथ मैमन मैथ्यू – (मलयाला मनोरमा)
35.श्री एल. अडिमूलम – (हेल्थ एंड द एंटिसेप्टिक)
36.श्री मोहित जैन – (इकनॉमिक टाइम्स)
37.श्री के. आर. पी. रेड्डी – (साक्षी)
38.श्री राकेश शर्मा – (आज समाज)
39.श्री एम. वी. श्रेयंस कुमार – (मातृभूमि)
40 जगजीत सिंह दर्दी ( चढ़दी कला दैनिक )
41 पल्लवी एस डैंपो ( नवहिंद टाईम्स )