थाईलैंड और कंबोडिया  को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार रोकने दी चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि थाईलैंड और कंबोडिया ने युद्ध नहीं रोका तो व्यापारिक समझौता नहीं करेंगे। स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह इस वक्त चल रहे युद्ध का अंत चाहते हैं। साथ ही चेताया कि अगर दक्षिण-पूर्व एशियाई सरकारें अब भी लड़ रही हैं, तो वह उनके साथ व्यापारिक समझौता नहीं करेंगे।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने मध्यस्थता की इच्छा जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि युद्ध में लोगों की जा जा रहे ही। इसको तुरंत रोकना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने कहा कि हम इन दोनों देशों (थाईलैंड और कंबोडिया) के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। युद्ध के हालात में हम समझौते पर आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं हैं। ट्रंप ने कहा है कि कंबोडिया की तरह ही थाईलैंड भी युद्ध विराम चाहता है। फिलहाल दोनों देश जंग रोकने पर जारी हो गए हैं।

अमेरिका से थाईलैंड को काफी फायदा होता है। केवल जनवरी 2025 से मई 2025 के बीच अमेरिका ने थाईलैंड से 31,213.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सामान आयात किया है। इसके मुकाबले इसी अवधि में अमेरिका का थाईलैंड को निर्यात केवल 8492 अमेरिकी डॉलर रहा। वहीं, साल 2024 में अमेरिका ने थाईलैंड से 63349.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का थाईलैंड से आयात किया था। इस दौरान 17,857 मिलियन डॉलर का निर्यात किया था। जहां तक थाईलैंड से मंगाए जाने वाले सामानों की बात है तो अमेरिका वहां से मशीनरी मंगाता है। इसमें औद्योगिक मशीनरी के साथ ही उपकरण और पुर्जे शामिल हैं। इसके अलावा थाईलैंड एक प्रमुख रबर उत्पादक देश है। वहां से अमेरिका रबर का भी आयात करता है। इसके अलावा कई तरह के औद्योगित और उपभोक्ता रसायनों को भी अमेरिका वहां से इम्पोर्ट करता है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों में भी थाईलैंड का नाम शामिल है, जहां से अमेरिका कच्चा तेल मंगाता है। इनके अलावा अमेरिका थाईलैंड से कपड़े, इस्पात, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक, गहने, खाद्य पदार्थ और अन्य सामान का भी आयात करता है।