सुनील नरेन ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 650 विकेट पूरे कर अपने नाम किया कीर्तिमान

सुनील नरेन टी20 क्रिकेट 650 विकेट रिकॉर्ड, CPL 2026
सुनील नरेन ने CPL 2026 में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ जॉन कैम्पबेल को आउट कर टी20 क्रिकेट में 650 विकेट पूरे किए।

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

38 साल की उम्र में भी घुमावदार गेंदों से रोमांचित कर रहे हैं फैंस

गेंदबाज सुनील नरेन 38 साल की उम्र में भी अपनी घुमावदार गेंदों के जादू से क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर रहे हैं। उनकी गेंदों को समझना और उन्हें सही तरीके से खेलना आज भी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है। नरेन लगातार अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ देते है।

CPL 2026 में 650 विकेट पूरे कर रचा इतिहास

CPL 2026 में नरेन ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में 650 विकेट पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

CPL की ओर से खेलते हुए नरेन ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ जॉन कैम्पबेल को आउट कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

राशिद खान के बाद दूसरे गेंदबाज, 611वें मैच में हासिल की उपलब्धि

नरेन ने अपने टी20 करियर के 611वें मैच में 650 विकेट पूरे किए। उनसे पहले सिर्फ राशिद खान ही यह कारनामा कर सके हैं। राशिद खान के नाम टी20 क्रिकेट में 736 विकेट हैं और वह 700 से विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान 736 विकेट के साथ पहले, सुनील नरेन 650 विकेट के साथ दूसरे और ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

CPL में भी नरेन का दबदबा, 137 विकेट के साथ पहले

सुनील नरेन CPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में ड्वेन ब्रावो के 129 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। नरेन के नाम CPL में अब 137 विकेट हैं, जबकि इमरान ताहिर 135 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

IPL में भी बना चुके हैं रिकॉर्ड, 207 विकेट

सुनील नरेन का IPL में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज हैं और अब तक 207 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं, जिनके नाम 233 विकेट हैं।

एक और बड़ी उपलब्धि, इतिहास रच दिया

इस तरह सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है और अपनी शानदार गेंदबाजी से एक बार फिर इतिहास रच दिया है।