असम में फिर NDA का जोर? ओपिनियन पोल में हिमंत आगे, कांग्रेस पीछे

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आए ताजा ओपिनियन पोल ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि राज्य में एक बार फिर सत्ता का पलड़ा किस ओर झुक सकता है।

ओपिनियन पोल में सीएम Himanta Biswa Sarma आगे।
ओपिनियन पोल में सीएम Himanta Biswa Sarma आगे।

नई दिल्ली: असम में चुनावी सरगर्मी के बीच सामने आए ओपिनियन पोल में Himanta Biswa Sarma की अगुवाई वाली सरकार को बढ़त मिलती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट नजर आए हैं। करीब 47% लोगों ने सरकार के काम को अच्छा बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सामान्य और कुछ ने खराब भी कहा।

इस सर्वे का सबसे दिलचस्प हिस्सा मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर रहा। जब लोगों से पूछा गया कि वे किसे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, तो करीब 48% लोगों ने हिमंत बिश्व शर्मा पर भरोसा जताया। वहीं Gaurav Gogoi इस रेस में पीछे नजर आए, जिन्हें लगभग 38% लोगों का समर्थन मिला।

इससे साफ है कि मौजूदा समय में बीजेपी और उसके सहयोगियों की पकड़ राज्य में मजबूत बनी हुई है। हालांकि विपक्ष भी पूरी तरह से मैदान में है और चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

सीटों की बात करें तो असम की 126 विधानसभा सीटों पर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के साथ उतर रही हैं। बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं।

राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। ऐसे में अभी से ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और सभी दल जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं।