बंगाल चुनाव से पहले ममता के 10 बड़े वादे, महिलाओं को ₹1500 महीना देने का ऐला

युवाओं को साधने के लिए ‘युवा-साथी’ योजना का ऐलान किया गया है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं किसानों के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के बड़े कृषि बजट की घोषणा भी की गई है, जिससे खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कही गई है।

TMC का घोषणापत्र जारी...
TMC का घोषणापत्र जारी...

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने जनता को लुभाने के लिए बड़ा दांव चला है। कोलकाता में टीएमसी का घोषणापत्र जारी करते हुए उन्होंने ‘दीदी के 10 संकल्प’ पेश किए, जिनमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम लोगों के लिए कई बड़े वादे शामिल हैं।

सबसे बड़ा ऐलान महिलाओं के लिए किया गया है। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत अब सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये देने की बात कही गई है। इसके अलावा ‘द्वारे चिकित्सा’ योजना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने का वादा किया गया है, जिसमें हर बूथ स्तर पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।

घोषणापत्र में विकास से जुड़े कई वादे भी किए गए हैं। सरकार ने हर परिवार को पक्का मकान, हर घर नल से जल और स्कूलों में ई-लर्निंग की सुविधा देने की बात कही है। साथ ही राज्य में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नगर पालिकाएं बनाने का भी वादा किया गया है, ताकि प्रशासन को और बेहतर बनाया जा सके।

इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और Narendra Modi पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में ‘अघोषित राष्ट्रपति शासन’ जैसा माहौल बनाया जा रहा है और बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।