Editorial Team

अरविंद चतुर्वेदी, ग्रुप एडिटर

अरविंद चतुर्वेदी तहलका के ग्रुप एडिटर हैं। अरविंन्द इंडिया टीवी में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट, इंडिया न्यूज़ में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर, इंडिया डेली में मैनेजिंग एडिटर और न्यूज़ इंडिया 24×7 में एडिटर-इन-चीफ़ के रूप में जिम्मेदारियां निभा चुके है । अरविन्द ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीन पुस्तकों की रचना की है ।उनकी पहली पुस्तक को प्रख्यात प्रकाशक Bloomsbury ने प्रकाशित किया है ,जिसका नाम “द रियल मोदी” है। वहीं Blue One Ink की “मोदी का बनारस “और Bloomsbury की “माँ हीरा बेन और नरेंद्र ” ने भी देश और दुनिया में खूब ख्याति अर्जित की है। अरविंन्द ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया हैं ।लीग से हटकर पत्रकारिता करने के लिए अरविन्द को जाना जाता है। अरविंन्द टेलीविज़न, प्रिंट पत्रकारिता का लम्बा अनुभव रखते हैं।


चरनजीत आहूजा, संपादक

चरनजीत आहूजा विकासपरक पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार हैं। तहलका से पहले द इंडियन एक्सप्रेस और फाइनेंशियल एक्सप्रेस जैसे दैनिकों में ब्यूरो का नेतृत्व किया। वे पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेज़ी में मास्टर्स हैं और कानून, मानविकी व पत्रकारिता की शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखते हैं। नेशनल फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट, पुणे से प्रशिक्षण लिया है। वे विभिन्न संस्थानों में विज़िटिंग फैकल्टी रहे हैं और प्रिंट जर्नलिज़्म – ए कम्प्लीट बुक ऑफ जर्नलिज़्म के लेखक हैं। शिक्षण में सक्रिय हैं।


Sujit K Thakur

सुजीत ठाकुर, नेशनल ब्यूरो चीफ

सुजीत ठाकुर तहलका के नेशनल ब्यूरो चीफ और तीन दशकों से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। राजनीतिक पत्रकारिता में विशेषज्ञता रखने वाले सुजीत ने छह लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों को कवर किया है। वे दो दशकों से भारतीय संसद और भाजपा-एनडीए की गतिविधियों को करीब से कवर कर रहे हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग के अलावा वे परिवहन और सामाजिक मुद्दों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं। तहलका से पहले उन्होंने दैनिक भास्कर, इंडिया टुडे, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा और ईटीवी जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है।


नीलेश माथुर, एग्जीक्यूटिव एडिटर

निलेश माथुर प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 24 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल में करीब 19 वर्षों तक न्यूज़ एडिटर के रूप में काम किया है। वर्तमान में वे तहलका के एग्जीक्यूटिव एडिटर हैं और इसके अंग्रेज़ी मैगज़ीन व डिजिटल प्लेटफॉर्म की संपादकीय सामग्री की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशंस में एम.फिल. व एम.ए., दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में बी.ए. (ऑनर्स) और मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज़ एडिटिंग और संपादकीय नेतृत्व में उनका व्यापक अनुभव है।


राघवेंद्र द्विवेदी, डिजिटल हेड

राघवेंद्र द्विवेदी प्रिंट, टेलीविज़न और डिजिटल मीडिया में करीब तीन दशकों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई बड़े और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वे तहलका में डिजिटल हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के साथ उनका हिंदी और उर्दू साहित्य से भी गहरा जुड़ाव रहा है, जो उनके लेखन और दृष्टिकोण को समृद्ध करता है।


रिपोर्टिंग टीम

Pushpak Gondane

पुष्पक गोंडाने तहलका में डिजिटल पत्रकार हैं और हिंदी तथा अंग्रेज़ी न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करते हैं। वे राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, भू-राजनीति, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और समसामयिक घटनाओं सहित विभिन्न विषयों पर समाचार लेखन और शोध करते हैं। IIMC अमरावती के पूर्व छात्र पुष्पक को न्यूज़ राइटिंग, रिसर्च, SEO, डिजिटल पब्लिशिंग और वीडियो प्रोडक्शन का अनुभव है।


वीडियो एवं प्रोडक्शन

दिनेश कुमार
प्रोफेशनल फोटोग्राफर एवं DOP

दिनेश कुमार फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, स्टूडियो ब्रॉडकास्टिंग और वीडियो प्रोडक्शन में करीब 20 वर्षों का अनुभव रखने वाले अनुभवी कैमरा प्रोफेशनल हैं। उन्होंने स्पाइसअप मीडिया और इनफिनिट कैनवास प्रोडक्शन में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (DOP) के रूप में काम किया है। उन्हें ENG और स्टूडियो कैमरा संचालन के साथ विभिन्न कैमरा फॉर्मेट और लाइटिंग तकनीकों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली से कैमरा, लाइटिंग टेक्निक्स एवं फिल्म डायरेक्शन तथा त्रिवेणी कला संगम से स्टिल फोटोग्राफी में डिप्लोमा किया है। वे वीडियो एडिटिंग में भी दक्ष हैं।


ग्राफिक्स एवं विजुअल्स

लाडले (साहिल शेख)
ग्राफिक डिज़ाइनर

लाडले (साहिल शेख) विज़ुअल कम्युनिकेशन और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले क्रिएटिव ग्राफिक डिज़ाइनर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया क्रिएटिव्स, ब्रांडिंग, प्रमोशनल कैंपेन, प्रोडक्ट डिज़ाइन तथा विभिन्न प्रिंट और डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। वे Adobe Photoshop, Illustrator, InDesign, CorelDRAW और Canva में दक्ष हैं तथा टाइपोग्राफी, कंपोज़िशन, कलर और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग की अच्छी समझ रखते हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं और नए डिज़ाइन ट्रेंड्स व क्रिएटिव टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं।