राघवेंद्र द्विवेदी

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके एक साथी की आज सड़क हादसे में जान चली गई। अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने प्रयागराज से झांसी जा रहा था। पूंछ थाना क्षेत्र के पास उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषड़ था कि अबान और उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने झांसी जा रहा था। रास्ते में पूंछ क्षेत्र के पास उनकी तेज रफ्तार कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कार से घायल लोगों को बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। तुरंत पुलिस प्रशासन हरकत आया और एंबुलेंस बुला कर सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके दोस्त को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक उपचार के बाद अन्य 3 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए तीनों घायलों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और जाँच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक हादसा पहली नजर में वाहन की तेज गति होने और नियंंत्रण खोने के कारण हुआ। अबान अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। अबान का बड़ा भाई अली अहमद इस समय झांसी जेल में बंद है।
अप्रैल 2023 में अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झांसी में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया था। असद और गुलाम प्रयागराज मे हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था। दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटना के बाद ऐसी खबरें आईं थीं कि बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद अतीक अहमद रोया था और कहा था कि बाप के लिए बेटे की मौत से बड़ा बोझ कुछ नहीं होता।
उसी साल अप्रैल में ही अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए लेकर आने के दौरान तीन लड़कों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी थी।
