AAP से टूटकर BJP में गए सांसद राष्ट्रपति से मिले, बोले- “हमें किया जा रहा परेशान”

AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए करीब दो-तिहाई राज्यसभा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

Raghav Chadha और Sandeep Pathak ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को Droupadi Murmu से मुलाकात की। | Photo Credit: Naveen Bansal
Raghav Chadha और Sandeep Pathak ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को Droupadi Murmu से मुलाकात की। | Photo Credit: Naveen Bansal

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Raghav Chadha और Sandeep Pathak ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुई, जहां सांसदों ने अपने मुद्दे और शिकायतें सामने रखीं।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि जब से उन्होंने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ा है, तब से पंजाब की AAP सरकार उन्हें परेशान कर रही है। उनके मुताबिक, उनके खिलाफ गलत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और भ्रष्ट लोगों के हाथ में चली गई है।

मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है आम आदमी पार्टी… – Raghav Chadha

वहीं संदीप पाठक ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने AAP इसलिए जॉइन की थी क्योंकि पार्टी ईमानदारी की बात करती थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उनके अनुसार, पंजाब सरकार छापेमारी और फर्जी FIR के जरिए डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और कानूनी तरीके से इसका सामना करेंगे।

फर्जी FIR के जरिए डराने की कोशिश कर रही है AAP सरकार… – Sandeep Pathak

सांसदों ने यह भी बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को पूरे मामले से अवगत कराया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि संविधान के दायरे में हर संभव मदद की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि AAP के विधायक एकजुट हैं और इस मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए ही वे राष्ट्रपति से मिलने आए हैं।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा था, जब उसके राज्यसभा के 10 में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी। इनमें Raghav Chaddha, Sandeep Pathak, Ashok Mittal, Harbhajan Singh, Rajinder Gupta, Vikramjit Sahni और Swati Maliwal शामिल हैं। बाद में इन सभी ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

कुल मिलाकर, AAP के करीब दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है, और आने वाले समय में इस मुद्दे पर और सियासी टकराव देखने को मिल सकता है।