3 हफ्ते में ही थक गया अमेरिका? ईरान का तंज- “अभी तो शुरुआत है”

ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका ने बिना पूरी राजनीतिक सहमति के यह युद्ध शुरू किया, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने Donald Trump पर साधा निशाना
ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने Donald Trump पर साधा निशाना

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच ईरान ने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए उसके बढ़ते युद्ध खर्च का मजाक उड़ाया है। ईरानी नेताओं का कहना है कि अभी तो जंग को सिर्फ तीन हफ्ते हुए हैं, लेकिन अमेरिका पर इसका बोझ साफ दिखने लगा है।

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने Donald Trump पर निशाना साधते हुए कहा कि 200 अरब डॉलर का युद्ध बजट सिर्फ शुरुआत है। असली खर्च तो अभी आगे आएगा और इसका भार सीधे अमेरिकी जनता को उठाना पड़ेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक अमेरिका इस युद्ध पर करीब 30 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग यानी Pentagon ने कुल 200 अरब डॉलर से ज्यादा का बजट मांगा है। यह रकम पहले से ही बड़े रक्षा बजट के ऊपर है, जिससे आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है।

ईरान का दावा है कि इस युद्ध का असर अब अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, आर्थिक विकास धीमा पड़ रहा है और बेरोजगारी में इजाफा देखने को मिल रहा है।

इतना ही नहीं, इस युद्ध का असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट के कारण पूरी दुनिया में तेल की कीमतों में उछाल आया है।