राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा एक्शन, राज्यसभा में पद भी गया और बोलने पर भी रोक

आम आदमी पार्टी ने अपने ही सांसद Raghav Chadha पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

Aam Aadmi Party ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया। (Image- Social Media)
Aam Aadmi Party ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया। (Image- Social Media)

नई दिल्ली: Aam Aadmi Party ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाते हुए उनकी जगह Ashok Mittal को नया उपनेता बना दिया है। इस फैसले की जानकारी पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक तौर पर दे दी गई है।

सिर्फ पद से हटाना ही नहीं, बल्कि सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। यानी अब संसद में उनकी भूमिका पहले के मुकाबले काफी सीमित हो सकती है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब राघव चड्ढा लगातार राज्यसभा में सक्रिय नजर आ रहे थे। वे कई जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा रहे थे। चाहे एयरपोर्ट पर महंगी चाय का मामला हो या डिलीवरी बॉयज की समस्याएं, उन्होंने कई बार सरकार को घेरने की कोशिश की थी।

हालांकि, पार्टी ने इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह साफ नहीं की है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी के अंदरूनी समीकरणों या रणनीति में बदलाव के चलते यह कदम उठाया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राघव चड्ढा की अगली भूमिका क्या होती है और आम आदमी पार्टी की रणनीति में क्या बदलाव आता है। फिलहाल, इस फैसले ने राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।