यूक्रेन में अब एक भारतीय छात्र को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती किया गया

युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव में अब एक छात्र को गोली मारने की बात सामने आई है। इससे पहले वहां दो छात्रों की मौत हो गयी थी जिनमें एक की दिल का दौरा पड़ने से हुई बताई गयी थी। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के मुताबिक खौफ के चलते छात्र कीव से भागने की कोशिश कर रहा था तभी गोलीबारी में घायल हो गया। इस बीच रूस ने यूक्रेन के सबसे प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली में घायल छात्र को शहर में वापस लाया गया है। फिलहाल उसका औरअस्पताल में भर्ती कराया गया है। याद रहे सिंह देश के उन मंत्रियों में  शामिल हैं जो युद्धग्रस्त यूक्रेन में विशेष दूत के रूप में भारतीयों की मदद का जिम्मा देख रहे हैं।

फिलहाल रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है। रूस ने यूक्रेन के सबसे प्रमुख परमाणु ऊर्जा चेरनिबेल पर हमला कर दिया है। हमले के बाद संयंत्र में आग लग गई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बंद करने का आह्वान किया है। रूस ने खारकीव के अधिकतर हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है।

उधर फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमेनुअल मैकरॉन ने रूसी समकक्ष व्‍लादिमीर पुतिन से बात की है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति के एक सहयोगी के मुताबिक पुतिन ने पूरे देश (यूक्रेन) पर कब्ज़ा करने का इरादा जताया है।