नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन के ड्रोन हमलों से निपटने के लि ए अपने एयर डिफेंस सिस्टम को और अपग्रेड कर दिया है। Russia ने अपनी सेना को Pantsir-S air defense system का नया बैच सौंपा है, जो फ्रंटलाइन और अहम ठिकानों की सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है।
यह सिस्टम खास तौर पर उन खतरों को रोकने के लिए बनाया गया है, जो बड़े एयर डिफेंस सिस्टम जैसे S-400 Triumf को पार कर अंदर तक पहुंच जाते हैं। आसान भाषा में कहें तो Pantsir-S को S-400 का ‘बॉडीगार्ड’ माना जाता है, जो आखिरी सुरक्षा परत का काम करता है।
इसकी सबसे बड़ी ताकत है कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन, क्रूज मिसाइल और गाइडेड हथियारों को तुरंत निशाना बनाना। इसमें मिसाइलों के साथ-साथ ऑटोमैटिक गन भी लगी होती है, जिससे यह एक ही प्लेटफॉर्म से दो तरह से हमला कर सकता है। यही वजह है कि यह सिस्टम तेजी से बदलते युद्ध के माहौल में काफी असरदार साबित हो रहा है।
यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों से रूस को पिछले कुछ समय में नुकसान हुआ है। ऐसे में इस नए सिस्टम की तैनाती को रूस की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिससे वह छोटे लेकिन खतरनाक हमलों को रोकने की कोशिश कर रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि भारत भी इस सिस्टम पर नजर बनाए हुए है। India पहले से S-400 सिस्टम इस्तेमाल कर रहा है और अब Pantsir-S जैसे शॉर्ट रेंज सिस्टम को शामिल करने पर विचार कर रहा है, ताकि अपनी एयर डिफेंस को और मजबूत किया जा सके।




