नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच देश में कई लोग एहतियात के तौर पर LPG सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से कई जगहों पर गैस एजेंसियों के फोन लगातार व्यस्त मिल रहे हैं और कॉल के जरिए बुकिंग करना मुश्किल हो गया है। कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक कराने में दिक्कत आ रही है, जिससे गैस एजेंसियों के बाहर भी भीड़ देखने को मिल रही है।
सबसे आसान तरीका व्हाट्सऐप के जरिए बुकिंग करना है। अगर आप इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर व्हाट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं। एचपी गैस के ग्राहक 9222201122 नंबर पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं, जबकि भारत गैस के ग्राहक 1800224344 नंबर पर मैसेज भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
इसके अलावा SMS के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। इंडेन गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। वहीं भारत गैस के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 नंबर पर ‘LPG’ लिखकर SMS भेज सकते हैं।
अगर आप मैसेज या व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो मिस्ड कॉल का विकल्प भी मौजूद है। इंडेन गैस के ग्राहक 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि एचपी गैस के ग्राहक 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं।
इसके अलावा UMANG, Paytm, PhonePe और Amazon Pay जैसे मोबाइल ऐप्स के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इन ऐप्स पर गैस एजेंसी का विकल्प चुनकर आप आसानी से रिफिल बुक कर सकते हैं।




