पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर मोदी, राहुल सहित कई नेताओं की बधाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन अपर उन्हें पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर तमाम राजनीतिक नेताओं और अन्य गण्यमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। सिंह आज 90 वर्ष के हो गए और वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

नब्बे के दशक में देश में आर्थिक सुधारों का श्रेय मनमोहन सिंह को जाता है। बतौर वित्त मंत्री सिंह ने पीएम नरसिम्हा राव के आर्थिक सुधारों की राह प्रशस्त की थी जिससे देश में काफी बदलाव आया। इसके बाद देश का 10 साल पीएम रहते हुए सिंह ने इन्हीं आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाया।

उनके जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा – ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा – ‘भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती है। वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।’

इन नेताओं के आलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन दिन पर बधाई देते हुए सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा – ‘आदरणीय डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और उनकी खुशियों के लिए प्रार्थना करता हूं।’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा – ‘मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में मैं भी खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ता हूं। उन्होंने भारत को गौरवशाली स्थिति तक पहुंचाने में नेतृत्व किया। करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए वह अब भी नायक हैं जो बोलते कम हैं और करते ज्यादा हैं। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।’

पार्टी ने भी मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए कहा – ‘दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण परिभाषित करता है कि भारत के लिए डॉ मनमोहन सिंह का क्या मतलब है। भारत के आर्थिक सुधारों के सूत्रधार, जिनकी शानदार दृष्टि ने भारत के आर्थिक विकास की कहानी को अगले स्तर तक पहुंचाया।’