पाकिस्तान के पेशावर में ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत, 75 घायल

पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार सुबह एक धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई। इस ब्लास्ट में 75 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ के हालत गंभीर हैं। यह धमाका एक मदरसे में हुआ और इसमें ज्यादातर बच्चों की मौत हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका पेशावर की दीर कॉलोनी के इलाके में हुआ है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे भी हैं जिनकी हालत गंभीर बताई गयी है। विस्फोट कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चला है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य वहां चल रहा है। धमाका उस वक्त हुआ, जब मदरसे में पढ़ाई चल रही थी।

यह धमाका एक मदरसे के पास धमाका हुआ। मदरसा, दीर कॉलोनी में स्थित है।  मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम का कहना है कि इस धमाके में 7 लोगों की मौत हुई है और 75 से ज्यादा बच्चे घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले कुछ लोगों ने बताया था कि धमाका शायद एलपीजी सिलेंडर से हुआ हालांकि अभी इसे लेकर पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। छानबीन चल रही है। घायलों को एलआर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। साथ ही अस्पताल की ओर से इमरजेंसी की घोषणा की गई है। मेडिकल स्टाफ को अस्पताल  बुला लिया गया है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।