नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंबई में जबरदस्त प्रदर्शन

देश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारी विरोध देखने मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इससे बची नहीं है।

इस कानून के खिलाफ मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान पर आज भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ग्वालिया टैंंक इलाके में जहां तक देखें वहां तक मुंड ही मुंड और लोगों के झुंड नजर आ रहे हैं। लोगों में आक्रोश है। हालांकि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के हाथ में बैनर हैं तख्तियां हैं। ‘मोदी शाह गो बैक’, ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’ आदि गूूंज रहे हैं।

इस प्रदर्शन में देश की सेक्युलर, लेफ्ट जैसी एक विचारों वाली पार्टियां एकजुट होकर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उठ खड़ी हुई हैं।

कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, जेडीयू ,सीपीएम, एसपी आदि राजनीतिक दलों के साथ कई गैर राजनीतिक संस्थाएं कॉलेज के स्टूडेंट और सिने जगत सेे भी जुड़े लोग इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में ऐक्टर डायरेक्ट फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी शामिल हैं।

इस कानून के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, और अहमदाबाद जैसे कई शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है

गुजरात से खबर है कि अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में हिंसा की गतिविधियां देखी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव भी किया है।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के पुणे में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा निकाला खबरों के मुताबिक इसमें काफी स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

हालांकि पुणे में ही इसके पूर्व भीम आर्मी बहुजन  एकता मिशन व मूलनिवासीमुस्लिम मंच ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया था।