नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से दुनिया में खौफ, क्या रेडियोएक्टिव लीक का खतरा बढ़ा?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान का नतांज न्यूक्लियर प्लांट चर्चा में है और पूरी दुनिया रेडियोएक्टिव लीक को लेकर चिंता में है।

Iran के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमला।
Iran के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमला।

नई दिल्ली: Iran के सबसे अहम परमाणु ठिकानों में से एक नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हाल ही में बड़ा हवाई हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले को United States और Israel ने मिलकर अंजाम दिया। इस हमले में अत्याधुनिक फाइटर जेट्स और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिससे प्लांट के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी बड़े रेडियोएक्टिव लीक की पुष्टि नहीं हुई है। ईरान के परमाणु ऊर्जा अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा सिस्टम ने समय रहते हालात को संभाल लिया। लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है, क्योंकि प्लांट को हुआ नुकसान आगे चलकर समस्या खड़ी कर सकता है।

इस हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसने हिंद महासागर में मौजूद Diego Garcia सैन्य बेस को निशाना बनाते हुए लंबी दूरी की मिसाइलें दागीं। हालांकि अमेरिकी सुरक्षा सिस्टम ने इन हमलों को काफी हद तक नाकाम कर दिया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि अब यह संघर्ष सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहा। इराक की राजधानी बगदाद में भी ड्रोन हमलों के बाद आग लगने की खबरें सामने आई हैं, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

वहीं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है। दूसरी तरफ, अमेरिका की ओर से भी फिलहाल पीछे हटने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।