दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन

मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का निधन हो गया है। उनकी उम्र 60 साल थी। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनका अब से कुछ देर पहले निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक माराडोना को सेहत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनके कई टेस्ट किए गए। इस दौरान स्कैन में उनके ब्रेन में खून का थक्का जमने की बात उजागर हुई थी।

बता दें माराडोना का कुछ समय पहले कोविड -19 का भी टेस्ट हुआ था, हालांकि,  उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दो हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।  उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए भर्ती करवाया गया था।

माराडोना की गिनती दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाडियों में होती है और उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था। उस टूर्नामेंट में उनका विश्व प्रसिद्ध गोल भी शामिल है, जिसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। उनके निधन पर संवेदना के सन्देश आ रहे हैं।