ईरान-इजरायल जंग में बड़ा झटका? अली लारीजानी की मौत की खबर से बढ़ा तनाव

इजरायल की तरफ से पहले भी यह संकेत दिया गया था कि वह उन लोगों को निशाना बनाएगा, जिन्हें वह अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। ऐसे में यह हमला उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की हत्या
ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की हत्या

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी त नाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। Iran और Israel के बीच चल रही जंग के दौरान ईरान के वरिष्ठ नेता Ali Larijani की मौत की खबरें सामने आई हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने दावा किया है कि लारीजानी को निशाना बनाकर हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि तेहरान में एक कथित “Safe House” पर एयरस्ट्राइक की गई, जहां लारीजानी के मौजूद होने की जानकारी थी। इसी हमले के बाद उनकी मौत की खबरें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, इस पूरे मामले पर ईरान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील बनी हुई है।

लारीजानी को ईरान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था। उन्हें सुरक्षा मामलों और रणनीतिक फैसलों का अहम चेहरा माना जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के महीनों में वे देश के कई बड़े फैसलों और युद्ध से जुड़े ऑपरेशन्स में भी भूमिका निभा रहे थे।

अगर उनकी मौत की पुष्टि होती है, तो इसे ईरान के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा। इससे न सिर्फ देश के नेतृत्व पर असर पड़ सकता है, बल्कि पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है। पहले से ही युद्ध जैसे हालात के बीच इस तरह की घटना हालात को और गंभीर बना सकती है।