संजय सिंह ने कांग्रेस, राज्य सभा सदस्यता छोड़ी

भाजपा में शामिल होंगे कल

राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी है। उनहोंने राज्य सभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह गांधी परिवार के करीबी माने जाते रहे हैं। पीएम् की तारीफ़ करते हुए मंगलवार को यह ऐलान करते हुए कहा बुधवार को वे भाजपा में शामिल होंगे।
संजय सिंह अमेठी के राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। मई में हुए  लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से मैदान में उतरे थे, लेकिन जमानत भी गँवा बैठे थे। अभी तक संजय सिंह असम से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल का एक साल बाकी है।
कभी संजय गांधी के नजदीकी दोस्त रहे संजय सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कांग्रेस से ही किया था, लेकिन राममंदिर आंदोलन के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए थे।
संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। अमिता ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (यूपी) की अध्यक्ष थीं। संजय सिंह ने कहा – ”साल १९८४  से कांग्रेस के साथ रिश्ता है। पार्टी छोड़ने का फैसला कांग्रेस को किसी भी तरह प्रभावित नहीं करेगा। पिछले १५ साल में कांग्रेस में जो कुछ हुआ, वह पहले कभी नहीं हुआ। बहुत सोचने के बाद मैंने यह निर्णय किया है।”