10 साल की उम्र में बच्चा बनेगा बाप

13 साल की स्कूल जाने वाली लड़की हुई प्रेग्नेंट

कहते हैं कि आजकल बच्चे जल्दी बड़े हो जा रहे हैं। बड़े ही नहीं हो रहे, बल्कि जवान भी हो रहे हैं! इससे साइंसदां भी हैरान हैं।  इस पर एकबारगी यकीन तो नहीं हो रहा, पर ये सच है कि 10 साल का बच्चा बाप बन सकता है। 13 साल की बच्ची भी मां बन सकती हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि साइबेरिया में 10 साल के लड़के ने 13 साल की एक लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया। इतना ही नहीं, दोनों ने अपने मां-बाप की इजाजत से रूस के एक टीवी चैनल पर अपनी आप बीती भी बयान की।
अलग-अलग स्कूल में पढ़ने वाले 13 साल के दारिया और 10 साल के इवान की दोस्ती एक साल पहले हुई। दारिया 8 हफ्ते की प्रेग्नेंट है। उसने टीवी शो पर बताया कि एक साल पहले इनकी मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। लड़की का कहना है कि उनकी मां उन्हें सपोर्ट कर रही है और उनके परिवारवालों को बेसब्री से बच्चे का इंतज़ार है।
दारिया की मां के मुताबिक जैसे ही उनकी बेटी में प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने लगे वो उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों को तब पता नहीं चला। बाद में प्रेगनेंसी किट से पता चला कि वो गर्भवती है। टीवी शो में दारिया की मां भी आई थी। बच्ची ने टीवी पर 10 साल के उस ‘युवा’ के साथ दोस्ती की सारी कहानी सुनाई।
मेडिकल साइंस ये दावा करता है कि 10 साल का कोई लड़का पिता नहीं बन सकता है। स्थानीय डॉक्टर स्कोरोबोगैटोव का कहना है कि दोनों बच्चों में मां-बाप बनने की क्षमता है, लेकिन यहां के कुछ विशेषज्ञ ये मानने को तैयार नहीं हैं और वो हैरान हैं कि आखिर कैसे इस तरह का दावा किया जा रहा है।
इससे पहले, 2009 में ब्रिटेन में 12 साल के एक लड़के ने दावा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे का बाप बनने वाला है। इस खबर से ब्रिटेन में हंगामा बरपा था। लेकिन बाद में बच्चे का डीएनए मैच नहीं हुआ था।