हिमाचल विश्वविद्यालय में चारों पद लड़कियों को

अप्रत्यक्ष चुनाव में स्टूडेंट्स काउंसिल यूनियन का हुआ चयन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के छात्रसंघ के लिए चारों पदों पर लड़कियां जीत गयी हैं। एचपीयू में चुनाव न होने के कारण यहाँ अप्रत्यक्ष तरीके से एससीए का गठन किया गया है। ऐसा पिछले तीन साल से हो रहा है। इसे स्टूडेंट्स काउंसिल यूनियन कहा जाता है। यह पहली बार हुआ है कि चारों पद लड़कियों के हिस्से आये हैं।

स्टूडेंट्स काउंसिल यूनियन के लिए बुधवार को शिमला में गठन की प्रक्रिया हुई। एससीए का चयन मेरिट आधार पर किया जाता है। बुधवार को यहां स्टूडेंट्स काउंसिल यूनियन के गठन में चारों सीटों पर छात्राएं काबिज हुई हैं। २०१८-१९ सत्र की एससीए में मनीषा अध्यक्ष चुनी गयी हैं जबकि दिव्या उपाध्यक्ष, विभूति शर्मा महासचिव और अंकिता संयुक्त सचिव चुनी गई। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी और कालेजों में पिछले तीन साल से अप्रत्यक्ष चुनाव ही हो रहे हैं।

एससीए का चयन मेरिट आधार पर किया जाता है। एससीए अध्यक्ष मनीषा एजुकेशन, उपाध्यक्ष दिव्या संस्कृत, महासचिव विभूति शर्मा लाइफ साइंस और अंकिता केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की छात्रा हैं।