हिमाचल में उम्मीदवार तय करने के लिए भाजपा और कांग्रेस आज करेंगे बैठक

हिमाचल प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अब भाजपा और कांग्रेस पर उम्मीदवारों की घोषणा के लिए नजर है। आम आदमी पार्टी भी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रही है। भाजपा की आज दिल्ली में बैठक हो रही है जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा।

भाजपा आज उम्मीदवारों को लेकर बैठक कर रही है जिसमें पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। ‘तहलका’ की जानकारी के मुताबिक भाजपा कम से कम 14 वर्तमान विधायकों/मंत्रियों का टिकट काट सकती है।

कांग्रेस भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही है और वह भी इस सिलसिले में बैठक करने जा रही है। कांग्रेस राज्य में विपक्ष में है और उसे भरोसा है कि जनता उनकी सरकार बनाने जा रही है।

दोनों ही पार्टियों में टिकटों के तलबगार दिल्ली में डेरा जमाये बैठे हैं। दोनों ही पार्टियों में हरेक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार हैं। यह माना जा  रहा कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा नहीं करेगी और साझा नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात की जाएगी।

याद रहे हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। हाल में चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान किया है। एक ही चरण में मतदान होगा।