हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंदेल कांग्रेस में हुए शामिल

तीन बार हमीरपुर से रहे हैं सांसद

लम्बी जद्दोजहद के बाद आखिर हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे तीन बार हमीरपुर सीट से सांसद रहे हैं और संसद में ”कैश फॉर क्वशन” स्टिंग में उनका पद चला गया था और राजनीतिक करियर पर ग्रहण लग गया था।
चंदेल ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार कर ली। लोकसभा चुनाव के लिए चंदेल ने हमीरपुर से कांग्रेस  टिकट चाहा था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिसके बाद उनके भाजपा में ही रहने की चर्चा रही। हालांकि, अब वो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
हमीरपुर सीट से पूर्व मंत्री रहे रामलाल ठाकुर को कांग्रेस ने टिकट दिया है। चंदेल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिले थे लेकिन भाजपा में उनकी बात नहीं बनी। चंदेल आज दिल्ली में अपने बेटे देवेश के साथ  कांग्रेस में जाने का ऐलान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राठोड भी उनके साथ थे। अभी यह साफ़ नहीं कि कांग्रेस में चंदेल की क्या भूमिका होगी।