हिमाचल के चम्बा में अग्निकांड में 4 लोग जिन्दा जले, इनमें 3 बच्चे

हिमाचल के कबाईले जिले चम्बा में भीषण अग्निकांड में चार लोग ज़िंदा जल गए जिनमें तीन बच्चे हैं। जिला आपातकाल आपरेशन सेल के रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना करतोश (जुंगरा) गाँव की है। घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जान गंवाने वाले सभी व्यक्ति एक ही मुस्लिम परिवार के हैं।

जानकारी के मुताबिक अग्निकांड में जिन लोगों की जान गयी है, वे एक ही मुस्लिम परिवार के सदस्य हैं। तीन बच्चों सहित चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। चंबा पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गयी। जांच की जा रही है। तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोश गांव में आधी रात को एक घर में अचानक यह आग भड़क गई। अग्निकांड में परिवार के चार सदस्‍यों की जान चली गयी। मरने वालों में घर के मुखिया (पिता) के अलावा तीन बच्‍चे भी हैं।

चम्बा पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक मंगलवार तड़के तीन बजे आग की यह घटना हुई। अग्निकांड में जान गंवाने वालों में मुहम्‍मद रफी (26 वर्षीय), जैतून (6), समीर (4) और जुलेखा (2) हैं। अग्निकांड में मुहम्‍मद रफी की पत्नी थुना घायल हुई है।