हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची

नौ महिलाओं समेत ७८ प्रत्याशियों के नाम, तीन खिलाड़ी भी

कुछ उहापोह के बाद आखिर भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ९० में से  नौ महिलाओं सहित ७८ प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार शाम जारी कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना से टिकट दिया गया है। भाजपा ने तीन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है जबकि कुछ के टिकट काट दिए गए हैं।
पहली सूची में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। कुश्ती खिलाड़ी पहलवान योगेश्वर दत्त को बरौदा से भाजपा ने मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पेहोवा से टिकट दिया गया है। रेसलर बबीता फोगाट को दादरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल विधानसभा हलके से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना सीट से भाग्या अजमाएंगे। मंत्री विपुल गोयल और  राव नरबीर सहित सात विधायकों का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने नौ महिलाओं को पहली लिस्ट में शामिल किया है।
भाजपा की सूची यह है –
करनाल मनोहर लाल (सीएम), टोहाना सुभाष बराला (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष),  कालका लतिका शर्मा, पंचकूला ज्ञान चंद गुप्ता, अंबाला कैंट अनिल विज, मुलाना राजवीर बराड़ा, सधौरा बलवंत सिंह, जगाधरी कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर कर्णदेव कंबोज, लाडवा पवन सैनी, शाहबाद कृष्ण बेदी,
थानेसर सुभाष सुधा, पेहोवा संदीप सिंह, गुहला रवि तरनवाली, कलायत कमलेश ढांडा, कैथल लीला राम गुर्जर, पुंडरी वेदपाल एडवोकेट,  नीलोखेड़ी भगवान् दास कबीरपंथी, इंद्री रामकुमार कश्यप, घरौड़ा हरविंदर कल्यान, असंध बक्शी सिंह विर्क,पानीपत (ग्रामीण) महिपाल ढांडा, इसराना किशन पंवार, समालखा शशिकांत कौशिक, राई मोहन लाल कौशिक, सोनीपत कविता जैन, गोहाना तीरथ सिंह राणा,बरौदा योगेश्वर दत्त, जुलाना परमेंद्र ढुल, सफींदों बच्चन सिंह आर्य, जींद कृष्ण मिढ्डा,उचाना कला प्रेम लाला, नरवाना संतोष दनोदा, रतिया लक्ष्मण नापा, कलावली बलकौर सिंह, डबवली आदित्य देवीलाल, रनियां रामचंद्र कंबोज, सिरसा प्रदीप, ऐलानाबाद पवन बेनीवाल, उकलाना आशा खेदार, नारनौंद कैप्टन अभिमन्यु, हांसी विनोद भ्याना, बरवाला सुरेंदर पुनिया, हिसार कमल गुप्ता, नलवा रणवीर गंगवा, लोहारू जेपी दलाल, बाढड़ा सुखविंदर मंडी, दादरी बबीता फोगाट, भिवानी घनश्याम शराफ, बवानीखेड़ा  विशंभर वाल्मीकि, गढ़ी सांपला-किलोई सतीश नंदल,
रोहतक मनीष ग्रोवर, कलानौर राम अवतार वाल्मीकि, बहादुरगढ़ नरेश कौशिक, बदली ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर राकेश कुमार, बेरी विक्रम कादयान, अटेली
सीताराम यादव, महेंद्रगढ़ रामबिलास शर्मा, नारनौल ओमप्रकाश यादव, नंगल चौधरी अभय सिंह यादव, बावल बनवारी लाल, पटौदी सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर मनीष यादव, सोहना संजय सिंह, नूंह जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद, पुन्हाना नैक्षम चौधरी, हथीन प्रवीण डागर, होडल जगदीश नायर, पृथला सोहनपाल छौक्कर, फरीदाबाद एनआईटी नगेंद्र भड़ाना, बड़खल सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता और तिंगाव से राजेश नागर को टिकट दिया गया है।