हरियाणा के बल्लभगढ़ में अपहरण का विरोध कर रही लड़की की हत्या

उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक लड़की के अपहरण की कोशिश और विरोध करने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर देने की घटना के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उसके साथ इस घटना के सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद यह मामला सामने आया। परिवार वालों के मुताबिक दो साल पहले भी उन्होंने इन लड़कों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन तब पुलिस ने सम्झौता करवा दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक लड़के को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद में यह घटना सोमवार की है। पेपर देकर कॉलेज से बाहर निकली लड़की के अपहरण की दो लड़कों ने कोशिश की और जब उसने इसका विरोध किया तो उसको गोली मार दी गयी। लड़की की मौत हो गयी है। आरोपी घटना के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में एक आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिस लड़की के साथ यह घटना हुई वह बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकली एक युवक उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगा। लड़की के विरोध के बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी और वह साथी के साथ कार में मौके से फरार हो गया। लड़की अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी। सारी घटना सीसीए टीवी में कैद हो गयी है।

पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी तौफीको को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।  लड़की के भाई के मुताबिक परिवार ने 2018 में भी पुलिस को आरोपी के परेशान करने की शिकायत दी थी। आरोपी तौफीक राजस्थान के मेवात का रहने वाला है।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।