सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हुए

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ डाक्टरों ने उन्हें दिल का हल्का दौरा पड़ने की बात कही है। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें शनिवार सुबह सांस लेने में लक्लीफ और सीने मन दर्द महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उनका निरिक्षण करने के बाद कहा कि सौरव को दिल का हल्का दौरा पड़ा है। इस 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती करने की खबर के बाद सोशल मीडिया में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का दौर शुरू हो गया।

ख़बरों के मुताबिक सौरव सुबह जिम में थे जब उन्होंने चक्कर महसूस किया। इसके बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल इ जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उनके कुछ टेस्ट किये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। बाद में यह जानकारी मिली कि गांगुली को दिल से जुड़ी समस्या है तो अस्पताल ने तुरंत तीन सदस्यीय बोर्ड बनाया जो उनकी निगरानी कर रहा है।

खबर आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। उनके अलावा कई गणमान्य लोगों ने सौरव जल्द स्वस्थ होने के दुआ की है।

बता दें सौरव को लेकर आजकल चर्चा है कि भाजपा उन्हें अपने साथ  इच्छुक है और उन्हें पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। हालांकि, सौरव ने अभी तक इसे लेकर कोई ब्यान नहीं दिया है।