सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 8 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की सुरक्षा पर असर डालने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में 8 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी है। इन चैनलों पर भारत की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं विदेशी रिश्तों पर असर डालने वाली सामग्री परोसने के आरोप है।

बता दे इन यूट्यूब चैनलों में सात चैनल तो भारतीय है किंतु एक पाकिस्तान का यूट्यूब चैनल भी शामिल है। इनके 118 करोड़ व्यूज़ हैं। इन चैनलों पर भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप हैं।

इन चैनलों को आईटी नियम 2021 के अंतर्गत ब्लॉक किया गया है। और दिसंबर 21 से अब तक 102 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया जा चुका है।

आपको बता दें, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।